jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

Harda News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु होस्टल की छात्राओं को निःशुल्क टीका लगाया

सभी छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया –

- Install Android App -

हरदा : देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये निःशुल्क टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को हरदा के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं के लिये टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी महिला चिकित्सक द्वारा किया गया।
शिविर में सीएमएचओ डॉ. सिंह ने छात्राओं को इस टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होने छात्राओं को समझाया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। यदि सही समय पर इस रोग का उपचार किया जाए तो इस रोग से प्रभावित मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती अवस्था में महिलाओं में कोई लक्षण नजर नही आते है। शुरूआती अवस्था में सर्वाइकल कैंसर का पता लगने पर इसका उपचार आसान रहता है।