jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

हरदा न्यूज़ : हायपर टेंशन वाली गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत दवाईयां उपलब्ध कराएं – कलेक्टर

कोई भी गर्भवती महिला रजिस्ट्रेशन से न छूटे

एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का घर पर जाकर शतप्रतिशत फालोअप करें

- Install Android App -

हरदा  सभी आशा कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गर्भवती महिला रजिस्ट्रेशन से न छूटे। एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों के घर जाकर माँ एवं बच्चों का कम्यूनिटी फालोअप सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सभी कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी बीएमओ, बीपीएम व बीसीएम इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होने हायपर टेंशन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि हायपर टेंशन वाली गर्भवती महिलाओं को शतप्रतिशत दवाईयां उपलब्ध कराएं। उन्होने कहा कि इस कार्य की प्रति सप्ताह मॉनिटरिंग की जाएगी।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजर से समन्वय कर रहटगांव के पोषण पुनर्वास केन्द्र में अधिक से अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों में प्रगति लाने के निर्देश दिये।