jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

हरदा न्यूज़ : शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर ने देर रात्रि में रैन बसेरा, रेल्वे व बस स्टेशन का निरीक्षण किया

भ्रमण के दौरान आमजन को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल भेंट किए

 

हरदा :  शीतलहर के दृष्टिगत कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन ने रविवार रात्रि में रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन व बस स्टेण्ड स्थित रैन बसेरा पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबन्धक को निर्देश दिये कि रात्रि में रेल व बस से आने वाले यात्रियों को यदि रूकने की आवश्यकता हो तो उन्हें रैन बसेरा में रूकने की व्यवस्था की जाए और बिस्तर व रजाई भी उपलब्ध कराए जाएं।

भ्रमण के दौरान उन्होंने शीतलहर से ठिठुरते लोगों को देखा, उन्होंने अधिकारियों सहित जाकर लोगों को कंबल भेंट किए। उन्होंने बस स्टेण्ड व रेल्वे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं उन्हें रात्रि में रैन बसेरे में जाकर ठहरने के लिए भी कहा साथ ही उन्होंने कहा वहां पर इसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने रेल्वे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि अगर रात्रि में कोई नागरिक स्टेशन पर रुकता है तो आप उसे रैन बसेरा में जाकर ठहरने की सलाह दें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, सीएमओ श्री कमलेश पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

सीएमओ को सार्वजनिक स्थलों पर रेन बसेरा की जानकारी अंकित करने के निर्देश दिये

कलेक्टर श्री जैन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड व शहर के प्रमुख चौराहों पर रेन बसेरा की जानकारी एवं संबंधित कर्मचारी का मोबाइल नम्बर अंकित करने के लिये भी निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने रैन बसेरे में गरम पानी के लिए बड़े गीजर लगाने के लिए भी कहा।