हरदा / विश्व मृदा दिवस के तहत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा तहसील हंडिया के ग्राम गोला में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि लगातार रसायनों के उपयोग से हमारी भूमि दूषित हो रही है।
लगातार रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से हमारी मृदा की उत्पादन क्षमता में कमी आ रही है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. रूपचंद जाटव ने किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए जागरूक किया।
डॉ. ओमप्रकाश भारती ने बताया कि मृदा हमारे जीवन का आधार है इसे हम दूषित कर रहे है। हम संतुलित खाद के उपयोग से भी अच्छा उत्पादन कर सकते है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा नर्मदापुरम के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों तथा सभी किसानों ने कार्यक्रम का लाभ लिया।
इस दौरान मृदा नमूना एकत्रीकरण की विधि एवं जैव उर्वरकों के साथ नरवाई प्रबंधन के संबंध में डॉ. रूपचंद जाटव द्वारा किसानों से विस्तार से चर्चा की गई।

