jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 जनवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खरी खरी जय स्तंभ चौक से... व्यापारियों की पीड़ा कांग्रेस की राजनीति?—नगर पालिका विवाद में दिखा सिया... निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 23 जनवरी को टेमरूबहार, गांगराढाना, केवलारी, मोरगढ़ी व लोटिया में लग... हरदा : 26 जनवरी को ‘भारत पर्व’ पर बुन्देली लोकगीत व ‘भवाई’ लोकनृत्य के कार्यक्रम होंगे हरदा : गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष भोज हंडिया : नर्मदा जयंती कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे ग्वालियर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत भोपाल में आरजीपीवी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने किया सुसाइड सड़कों का घटिया निर्माण कार्य कर भ्रष्टाचार करने वाला ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड ,हरदा विधायक डॉ. दोगने द्... कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

हरदा न्यूज़ : अंतर्राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम गोला में कार्यक्रम सम्पन्न

 

हरदा  / विश्व मृदा दिवस के तहत शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र हरदा  द्वारा तहसील हंडिया के ग्राम गोला में विश्व मृदा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मूरे ने बताया कि लगातार रसायनों के उपयोग से हमारी भूमि दूषित हो रही है।

लगातार रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से हमारी मृदा की उत्पादन क्षमता में कमी आ रही है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. रूपचंद जाटव ने किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने के लिए जागरूक किया।

- Install Android App -

डॉ. ओमप्रकाश भारती ने बताया कि मृदा हमारे जीवन का आधार है इसे हम दूषित कर रहे है। हम संतुलित खाद के उपयोग से भी अच्छा उत्पादन कर सकते है।

कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा नर्मदापुरम के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के अंतर्गत चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों तथा सभी किसानों ने कार्यक्रम का लाभ लिया।

इस दौरान मृदा नमूना एकत्रीकरण की विधि एवं जैव उर्वरकों के साथ नरवाई प्रबंधन के संबंध में डॉ. रूपचंद जाटव द्वारा किसानों से विस्तार से चर्चा की गई।