jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग कार्यों की समीक्षा की


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन – 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की वल्नरेबिलिटी मेपिंग की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने रहटगांव के पालीवाल विद्यालय में पटवारियों एव कोटवारों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने पटवारियों व कोटवारों से चर्चा कर एक एक मतदान केंद्र की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले के साथ-साथ एसडीओपी टिमरनी, थाना प्रभारी रहटगांव, तहसीलदार व नायब तहसीलदार रहटगांव भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने पिछले चुनाव में मतदान केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी इस दौरान पटवारी व कोटवारों से चर्चा कर ली। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग चाहता है कि विधानसभा निर्वाचन के लिये मतदाता अपनी पसन्द के प्रत्याशी के पक्ष में बिना किसी दबाव या लालच के  मतदान कर सकें। पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने बैठक में कहा कि वल्नरेबल मतदान केन्द्रों पर मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि इन केन्द्रों के मतदाता स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सके।