jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Harda news: पेंटिंग, नारे व स्लोगन लेखन से दिया बेटी बचाओ का संदेश

हरदा  / शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की छात्राओं ने चित्रकला, नारे, स्लोगन आदि लिखकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास राहुल दुबे ने बताया कि इस दौरान छात्राओं द्वारा नारे व स्लोगन बेटी है तो कल है, बेटी नही किसी से कम, बेटी नही बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे एवं अन्य नारे लिखे गये।

- Install Android App -

वही छात्राओं ने चित्र के माध्यम से बताया कि वर्तमान में पुलिस, कलेक्टर, कमिश्नर, डॉक्टर, जज आदि मुख्य पदो को भी बेटियां ही संभाल रही है।
इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की प्राचार्य श्रीमती गीता राठौर, व्याख्याता श्रीमती सेल पाराशर, शिक्षिका श्रीमती प्रेम धुर्वे, महिला बाल विकास से आशीष विश्वकर्मा एवं स्कूल का अन्य स्टाफ उपस्थित था। इस दौरान कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की 30 से अधिक छात्राओं ने चित्रकला एवं स्लोगन, नारे लिखकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।