हरदा : ‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’ के तहत प्रदेश के सभी जिलों के निजी प्रतिष्ठानों में 1 लाख रिक्तियों का सृजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए हरदा एवं प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों द्वारा कुल 37 हजार रिक्तियों का सृजन किया जा चूका है। इन रिक्तियों पर 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवाओं को अधिकतम 1 वर्ष के लिए 8 हजार से 10 हजार रूपये प्रतिमाह के मानदेय पर प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि जिले में प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कुल 168 प्रतिष्ठान पंजीकृत हैं एवं इन प्रतिष्ठानों के द्वारा अभी तक कुल 312 रिक्तियों का सृजन किया जा चुका हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसी भी जिले का आवेदक प्रदेश के किसी भी जिले की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता हैं।
प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि रोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवाओं के द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ’’ योजनान्तर्गत आवेदन कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिये मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पोर्टल पर 4 जुलाई से पंजीयन प्रारम्भ हो चुके हैं। पंजीयन कराने के लिये आवेदक की समग्र आईडी का आधार के साथ ई-केवायसी होना एवं समग्र आईडी में मोबाईल नम्बर अपडेट होना अनिवार्य है। हरदा जिले के युवा जो मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, वे स्वयं ही https://mmsky.mp.gov.in/ लिंक के माध्यम से अपने मोबाईल या लेपटॉप की सहायता से आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आवेदक जिन्हें मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत आवेदन करने में समस्या या कठिनाई आ रही है, वे शासकीय आईटीआई, हरदा एवं रेहटगांव में उपस्थित होकर ‘‘मुख्यममंत्री सीखो कमाओं योजना’’ आवेदक सुविधा केन्द्र से योजना संबंधी सभी जानकारियां प्राप्त कर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। जिले से अभी तक 700 से अधिक आवेदकों द्वारा योजना में आवेदन किया जा चुका हैं। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील हैं, कि अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पोर्टल पर करा कर योजना का लाभ उठायें।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
