jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : सड़क दुर्घटनाओं के घायलों व मृतकों के परिजनों को राहत राशि स्वीकृत


हरदा :
 जिले में पिछले दिनों हुई अज्ञात वाहन सड़क दुर्घटनाओं में हुए घायलों तथा मृतकों के परिजनों को सोलेशियम फण्ड योजना के तहत राहत राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि वर्ष 2021 में अज्ञात वाहन की टक्कर से हंसराज मीणा निवासी शुजालपुर की मृत्यु हो गई थी, उसकी पत्नि दुर्गाबाई को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा वर्ष 2022 में अज्ञात वाहन दुर्घटना में घायल हुए श्री कृष्ण मालवीय निवासी आमासेल घायल हो गये थे, उन्हें नवीन प्रावधानों के तहत 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह गत फरवरी माह में ज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल चंदनसिंह, उनकी नाबालिग पुत्री खुशी तथा दक्ष सिंह घायल हो गये थे, इन तीनों को 7500-7500 रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा गत मई माह में ज्ञात मोटर साइकिल वाहन से लोकेश कोरकू निवासी रेसलपुर की मृत्यु हो गई थी, उनके पिता भैयालाल कोरकू को 15 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है।