jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत पंजीयन प्रारम्भ


हरदा :
 ‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’ के तहत प्रदेश के सभी जिलों के निजी प्रतिष्ठानों में 1 लाख रिक्तियों का सृजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए हरदा एवं प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिष्ठानों एवं उद्योगों द्वारा कुल 37 हजार रिक्तियों का सृजन किया जा चूका है। इन रिक्तियों पर 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवाओं को अधिकतम 1 वर्ष के लिए 8 हजार से 10 हजार रूपये प्रतिमाह के मानदेय पर प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि जिले में प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कुल 168 प्रतिष्ठान पंजीकृत हैं एवं इन प्रतिष्ठानों के द्वारा अभी तक कुल 312 रिक्तियों का सृजन किया जा चुका हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसी भी जिले का आवेदक प्रदेश के किसी भी जिले की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता हैं।
प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि रोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवाओं के द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ’’ योजनान्तर्गत आवेदन कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिये मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पोर्टल पर 4 जुलाई से पंजीयन प्रारम्भ हो चुके हैं। पंजीयन कराने के लिये आवेदक की समग्र आईडी का आधार के साथ ई-केवायसी होना एवं समग्र आईडी में मोबाईल नम्बर अपडेट होना अनिवार्य है। हरदा जिले के युवा जो मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है, वे स्वयं ही https://mmsky.mp.gov.in/ लिंक के माध्यम से अपने मोबाईल या लेपटॉप की सहायता से आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आवेदक जिन्हें मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत आवेदन करने में समस्या या कठिनाई आ रही है, वे शासकीय आईटीआई, हरदा एवं रेहटगांव में उपस्थित होकर ‘‘मुख्यममंत्री सीखो कमाओं योजना’’ आवेदक सुविधा केन्द्र से योजना संबंधी सभी जानकारियां प्राप्त कर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। जिले से अभी तक 700 से अधिक आवेदकों द्वारा योजना में आवेदन किया जा चुका हैं। प्राचार्य आईटीआई हरदा ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील हैं, कि अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पोर्टल पर करा कर योजना का लाभ उठायें।