jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त पुलिस ड्राइवर फिरोज खान का करोड़ों का साम्राज्य, लोकायुक्त के रडार पर पुलिस रिकॉर्ड में था मृत, युवक 58 घंटे बाद जिंदा मिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सम्मान मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी, जज बोले- अधर्म को सजा देना ही धर्म सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा जाति आरक्षण का लाभ गंगा नदी में डूबी नाव, 13 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत आए, कानूनी मुश्किलें बढ़ीं - घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का समन जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है

Harda News: युवा संगीतकार कौस्तुभ को संगीत में डॉक्ट्रेट

हरदा : नगर के युवा संगीतकार एवं गीतकार को वनस्थली विद्यापीठ द्वारा श्री सत्य साईं बाबा का अध्यात्म और संगीत प्रेम विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है। वनस्थली विद्यापीठ के 40 वें दीक्षांत समारोह में युवा संगीतकार कौस्तुभ अरुण पारे को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यह उपाधि प्रदान की। कौस्तुभ ने अपनी स्कूली शिक्षा शहर में पूर्ण कर संगीत का प्रशिक्षण पुट्टपर्ती के श्री सत्य साईं मीरपुरी कॉलेज ऑफ म्यूजिक में लिया,वहीं अध्यापन कार्य भी किया।अपने संगीत जुनून के चलते एवं हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के प्रशिक्षण के लिए किराना घराने के पंडित मणिप्रसाद से संगीत कौशल सीखा। कौस्तुभ की उपलब्धि पर ईष्ट मित्रो एवं परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।

- Install Android App -