क्या ध्रुव राठी भारत आकर फंस गए…?
नई दिल्ली। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) आंदोलन का समर्थन करने भारत आए मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। भारत आते ही उन्हें दिल्ली पुलिस की हिरासत और अदालत के समन दोनों का सामना करना पड़ा है।
गुरुग्राम वाले घर पर चस्पा हुआ समन
दिल्ली की साकेत कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने 12 अक्टूबर को 8 साल पुराने मानहानि केस में ताजा समन जारी किया है। यह केस 2018 में बीजेपी IT सेल के सदस्य विकास पांडे ने ‘BJP IT Cell Part 2’ वीडियो को लेकर दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि ध्रुव राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और इस बार CJP के प्रदर्शन में शामिल होने भारत आए हैं, इसलिए समन की तामील के लिए उनके गुरुग्राम सेक्टर-56 स्थित घर पर नोटिस चस्पा किया गया है। अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को है।
भगवान राम-सीता वाले वीडियो पर भी नया केस
दूसरा मामला वकील अमिता सचदेवा ने दर्ज कराया है। आरोप है कि ध्रुव राठी के एक वीडियो में भगवान राम और माता सीता को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं। इस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 299 के तहत FIR और कंटेंट पर रोक लगाने की मांग की गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को होगी।
10 अक्टूबर को 22 घंटे हिरासत में रहे थे
इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली-गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को उनके घर से हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने इसे बिना अनुमति प्रदर्शन रोकने के लिए प्रिवेंटिव एक्शन बताया। करीब 20-22 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि सादी वर्दी में पुलिस उनका पीछा कर रही है।
क्या फैंस गए हैं… ?
सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी के फैंस कम नहीं हुए हैं, बल्कि इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थन में पोस्ट और बढ़ गए हैं। हालांकि कानूनी मोर्चे पर उनके खिलाफ 3 से ज्यादा मामले एक साथ चल रहे हैं।

