jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : रचना दुबे महिला अध्यक्ष, बादर नगर अध्यक्ष नियुक्त

हरदा : जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की नवीन कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया, संस्था के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार को आहूत बैठक में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा द्वारा गत वर्ष की गतिविधियों और सेवाकार्यो का व्यौरा प्रदान करते हुए वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके पूर्व स्थानीय जलाराम मन्दिर परिसर में आयोजित वार्षिक बैठक में संस्था की नवीन कार्यकारिणी के गठन किया गया, संस्था के संस्थापक सचिव शिशिर गार्गव ने बताया की संस्था के संरक्षक मंडल को यथावत रखते हुए मुख्य कार्यकारिणी में फेरबदल किये गए है, वही संस्था के विस्तार को देखते हुए पृथक महिला इकाई एवं नगर इकाई तथा युवा इकाई का गठन किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी के गठन के तहत श्रीमती रचना दुबे को महिला इकाई अध्यक्ष, विवेक बादर को नगर अध्यक्ष, विपिन दुबे को युवा अध्यक्ष, ओमप्रकाश पाराशर को मुख्य कोष प्रभारी, सुभाष पस्टारिया को सह कोष प्रभारी, पं. पीयूष उपाध्याय को मठ मंदिर पुजारी पंडित संघ प्रमुख, पं. प्रफ्फुल दुबे को सह प्रमुख, हरिनारायण जोशी को सांस्कृतिक एवं आयोजन प्रमुख तथा राकेश जोशी को सह प्रमुख नियुक्त किया गया, संस्था के वरिष्ठ संरक्षक अशोक पाराशर एवं कैलाश चतुर्वेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए संस्था के कार्यो और गतिविधियों को सराहनीय बताया , आभार संस्था के संयोजक दिनेश मिश्रा ने व्यक्त किया।

- Install Android App -