jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda News: लोक अदालत 9 दिसम्बर को, प्रकरणों के निराकरण के लिये 12 खण्डपीठ बनाये गये |

हरदा : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे जिला न्यायालय के मध्यस्थता केन्द्र में होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रदीप राठौर ने बताया कि बीएसएनएल, विद्युत वितरण कम्पनी तथा नगरीय निकायों के प्रिलिटिगेशन प्रकरण तथा पुलिस परामर्श केन्द्र हरदा के तहत घरेलू हिंसा अधिनियम व वैवाहिक विवादों से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिये हरदा के जिला न्यायालय तथा खिरकिया व टिमरनी के व्यवहार न्यायालयों और उपभोक्ता फोरम में कुल 12 खण्डपीठ बनाये गये है।

खण्डपीठ क्रमांक 1 में पीठासीन अधिकारी श्री अनूप त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री चन्दनसिंह राजपूत तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती खातिजा को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा विशेष न्यायाधीश के न्यायालयों में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। खण्डपीठ क्रमांक 2 में पीठासीन अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार नागोत्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री कैलाश राठौर तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेन्द्र कौर को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में कुटुम्ब न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। खण्ड पीठ क्रमांक 3 में पीठासीन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार दक्षणी, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री क्रांतिकुमार जैसानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री ऋतु राजपूत को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में विद्युत अधिनियम के प्रिलिटिगेशन तथा श्री दक्षणी के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

खण्डपीठ क्रमांक 4 में पीठासीन अधिकारी श्री रोहित सिंह, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री अनिल गुहा तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री संजु लोंगरे को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में बीएसएलएन, बैंक तथा श्री सिंह के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। खण्ड पीठ क्रमांक 5 में पीठासीन अधिकारी श्री के.के. वर्मा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री मुकेश भाटी तथा सामाजिक कार्यकर्ता कु. वंदना मालवीय को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में नगर पालिका हरदा व नगर परिषद सिराली के जल कर एवं सम्पत्ति कर में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। खण्ड पीठ क्रमांक 6 में पीठासीन अधिकारी श्री सचेन्द्र कुमार भदकारिया, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री राकेश माली तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री हुमेरा खान को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में श्री भदकारिया के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। खण्ड पीठ क्रमांक 7 में पीठासीन अधिकारी श्री विनित साकेत, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री सूर्यप्रकाश शुक्ला तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री आनन्द केथवास को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में श्री साकेत के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। खण्ड पीठ क्रमांक 8 में पीठासीन अधिकारी श्रीमती प्रियंका सुमन साकेत, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश रहेंगी। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री सुनील तिवारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री नंदीनी पाण्डेय को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में श्रीमति सुमन के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

खिरकिया खण्डपीठ –

खण्ड पीठ क्रमांक 9 में पीठासीन अधिकारी श्रीमति कला भम्मरकर, व्यवहार न्यायाधीश रहेंगी। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री मनीष तिवारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता दीपेन्द्र सिंह को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में नगर परिषद खिरकिया के जल कर एवं सम्पत्ति कर तथा श्रीमति भम्मरकर के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

- Install Android App -

टिमरनी खण्डपीठ –

खण्ड पीठ क्रमांक 10 में पीठासीन अधिकारी श्रीमती अंकिता शाही, व्यवहार न्यायाधीश रहेंगी। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्रीमती माधवी कौशल तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री प्रीति राठौर को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में नगर परिषद टिमरनी के जल कर एवं सम्पत्ति कर तथा श्रीमति शाही के न्यायालय में राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

उपभोक्ता फोरम खण्डपीठ –

खण्ड पीठ क्रमांक 11 में पीठासीन अधिकारी श्री जयप्रकाश सिंह, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम रहेंगे। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री नमन शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सायरा खान को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में उपभोक्ता फोरम से संबंधित राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

खण्डपीठ क्रमांक 12 पुलिस परामर्श केन्द्र –

खण्ड पीठ क्रमांक 12 में पीठासीन अधिकारी श्रीमती गाजीवती पुषम, निरीक्षक महिला थाना रहेंगी। इस खण्डपीठ में सुलहकर्ता के रूप में अधिवक्ता श्री ऋषभ राजपूत तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री राखी गिरि को शामिल किया गया है। इस खण्डपीठ में घरेलू हिंसा अधिनियम, पारिवारिक व वैवाहिक विवादों के प्रिलिटिगेशन राजीनामा योग्य समस्त प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।