jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News: ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के लिये पंचायत स्तर पर हो रही हैं बैठकें |

हरदा : जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2024 तक “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जा जाएगी। संकल्प यात्रा के सफल प्रभावी एवं सुचारू आयोजन के लिये जिला, जनपद, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तरीय समिति का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसके सदस्य सचिव ग्राम के पंचायत सचिव को बनाया गया है। समिति में गांव के पटवारी, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वसहायता समूहों के अध्यक्ष, विद्युत कम्पनी के लाइनमेन, कोटवार व हेण्डपम्प मेकेनिक सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों को शामिल किया गया है। गुरूवार को जिले की पंचायतों में ग्राम स्तरीय समिति की बैठकें आयोजित कर यात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।