हरदा : जिले में पिछले दिनों हुई अज्ञात वाहन सड़क दुर्घटनाओं में हुए घायलों तथा मृतकों के परिजनों को सोलेशियम फण्ड योजना के तहत राहत राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि वर्ष 2021 में अज्ञात वाहन की टक्कर से हंसराज मीणा निवासी शुजालपुर की मृत्यु हो गई थी, उसकी पत्नि दुर्गाबाई को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा वर्ष 2022 में अज्ञात वाहन दुर्घटना में घायल हुए श्री कृष्ण मालवीय निवासी आमासेल घायल हो गये थे, उन्हें नवीन प्रावधानों के तहत 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह गत फरवरी माह में ज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में घायल चंदनसिंह, उनकी नाबालिग पुत्री खुशी तथा दक्ष सिंह घायल हो गये थे, इन तीनों को 7500-7500 रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा गत मई माह में ज्ञात मोटर साइकिल वाहन से लोकेश कोरकू निवासी रेसलपुर की मृत्यु हो गई थी, उनके पिता भैयालाल कोरकू को 15 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
