jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Harda News: सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधी कार्य गंभीरता से पूर्ण करें, कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश | All the officers should complete the election work seriously, collector Mr. Garg gave instructions to the officers in the meeting.


हरदा :
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के लिये पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एडिशनल एसपी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के साथ सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार व थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने सभी एसडीएम, थाना प्रभारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को क्रिटिकल एवं वल्नरेबल केंद्रों पर संयुक्त रूप से भ्रमण कर दो दिन में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। सभी को निर्वाचन संबंधी कार्य को गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।