jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Harda News: हाइवे पर सड़क किनारे मिली युवक की लाश मामले में भीम आर्मी ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव

हरदा : बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खंडवा हाइवे पर एक युवक मांगीलाल जाटव की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई। हत्याकांड की निष्पक्ष जांच मांग को लेकर भीम आर्मी ने किया कलेक्टर कार्यालय में धरना प्रदर्शन सरकार और प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की ओर एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला…

ग्राम बमनगांव,निवासी मांगीलाल जाटव उम्र 35 की संदिग्ध लाश 8 अगस्त 2023 को रात्रि 1:00 बजे कांकरिया में संदिग्ध अवस्था में शव मिला उसके शव को देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके शरीर पर, घुटने एवं सिर में धारधार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इधर परिजनों के साथ भीम आर्मी ने मांग की है की उक्त मामले में जहां-जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हो उनकी वीडियो फुटेज निकाली जाए तथा उसने मोबाइल पर आखिरी समय किन-किन लोगों से बात की उनसे पूछताछ कर घटना की संपूर्ण जांच कर दोषियों का पता लगाया जाए और उन पर हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया जाए। हत्याकांड के निष्पक्ष जांच की मांग जिसके बाद एडिशनल एसपी राजेश्वरी महोबिया पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद कार्यकर्ताओं को समझाइश दी जल्द ही जांच कर खुलासा करेंगे का आश्वासन दिया गया ज्ञापन देते समय उपस्थित एससी एसटी युवा संघ संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे भीम आर्मी संभागिय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी देवी सिंह परते भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गार्गे ,मुख्य प्रभारी सोहन कोगरे,तरुण झिंझोरे संजय निशोद संदीप राम ओसले,अमर ओेसले,धीरज काशिव,संदीप निषोद योगेश अटले भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।