jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

हरदा : गड्ढों वाली सड़क ने ले ली 3 की जान: हरदा खंडवा स्टेट हाइवे पर सड़क वाहन दुर्घटना 3 लोगों की मौत ! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

हरदा। जिले के खिरकिया के भिरगी रेलवे गेट के पास स्टैट हाइवे पर गड्ढे से बचने के चक्कर में बुधवार को एक कार पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने रात 9 बजे जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

- Install Android App -

मृतकों की पहचान सारंगपुर निवासी 65 वर्षीय काशीराम राजपूत, भोपाल निवासी 52 वर्षीय प्रकाश राव और 65 वर्षीय अवध नारायण के रूप में हुई है, वहीं सारंगपुर के 60 वर्षीय मंशाराम सेन घायल हैं। पुलिस के अनुसार, एमपी 09 सीएफ 3145 नंबर की अल्टो कार हरदा से खिरकिया की तरफ जा रही थी। रास्ते में गड्ढे से बचने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

 

वहीं छीपाबड़ थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल ने बताया कि संबंधित विभाग से बात की गई है। उन्होंने बारिश बंद होने के बाद सड़क के गड्ढों को भरने का बोला  है।