हरदा / हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा ‘‘हरदा जल महोत्सव’’ 25 दिसम्बर से आयोजित होगा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत ग्राम जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसके अलावा तेली की सराय में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये रैफलिंग एवं जिपलाइन गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि जोगा में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां प्रातः 10 बजे से शुरू होंगी।
जोगा में वाटर स्पोर्ट्स व बोट रेस के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, फन जोन व व्यंजन मेला भी आयोजित किया गया है। जोगा में पर्यटकों के मनोरंजन के लिये बनाना राइड, बम्पर राइड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि ‘‘हरदा जल महोत्सव’’ के लिये अधिकारी कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों को जोगा ले जाने के लिये बसों की व्यवस्था की गई है। ये बसें जी.पी. मॉल परिसर से प्रातः 8 बजे रवाना होंगी।

