हरदा: युवा सरपंच विनय मांझी ने पंचायत क्षेत्र में विकास की लिख दी एक नई इबारत,डिजिटल कर दिया पंचायत का कामकाज,रोशनी से जगमगा रही पंचायत की हर एक गली! गांव की सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे!
हरदा। शासन प्रशासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और उनका लाभ गांव के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मिले। ये उद्देश्य सरकार का रहता है। शासन प्रशासन के अधिकारी भी लगातार योजनाओं का लाभ गरीब जरूरतमंद आम आदमी को दिलवाने के लिए प्रयासरत रहते है। लेकिन बहुत से जन प्रतिनिधि
पद प्रतिष्ठा मिलने के बाद मंहगी गाड़ियों में घूमते है। नेताओं के साथ घूमते रहते है। और फोटो सूट करवाकर झूठी वाहवाही लूटते है।
लेकिन कुछ लोग वास्तव में चाहते है। गरीबों को योजनाओं का लाभ गरीब जरूरतमंद व्यक्ति को मिले गांव की तस्वीर बदले। और उसके लिए वो रात दिन मेहनत करते है।ओर कुछ कर दिखाते है। ऐशो आराम की जिंदगी को छोड़कर एक युवा सरपंच ने वास्तव में ऐसा कुछ कर दिखाया कि आज पूरे पंचायत क्षेत्र में उसकी चर्चा है।
जिले की खिरकिया जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांदला के युवा शिक्षित सरपंच विनय मांझी की एक नई सोच ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने ग्रामीणों को उनके हक अधिकार के बारे में बताया उनको जागरूक किया। ओर उनको योजनाओं का लाभ भी दिलवाया।
ढाई साल पहले राजनीतिक पार्टियों से हटकर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले शिक्षित युवा विनय मांझी को ग्रामीणों ने सरपंच पद का ताज पहनाया। वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे।
विकास की बात करे तो जनता को चाहिए मूलभूत सुविधाएं सड़क बिजली और पानी सरपंच विनय ने इन तीनों मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की ओर आगे भी उनका प्रयास गांव के हित में बेहतर कार्य करने का है।
आज अगर हम बात करे तो कई ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर सिर्फ कागजों में विकास हुए है। लेकिन जिले की मांदला ग्राम पंचायत के विकास कार्य खुद बया कर रहे है कि कितना विकास हुआ है।
जमीनी हकीकत देखने मकड़ाई एक्सप्रेस की टीम गांव पहुंची गांव का भ्रमण किया। लोगो से चर्चा की तो देखा कि पूरे पंचायत क्षेत्र को रोशनी से जगमगा दिया।
पंचायत क्षेत्र के सभी मोहल्लों तक स्ट्रीट लाइट लगवा दी। हर घर नल जल योजना का पानी पहुंच रहा वो भी दोनों टाइम।
यहां तक कि बढ़ते अपराध ,असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए गांव में चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। जिसका रिमोट कंट्रोल पंचायत के पास है। गांव की हर एक गतिविधि पर बैठे बैठे वो नजर रख रहे है।
इस प्रकार कई कार्य उनके द्वारा किए गए। कुछ महत्वपूर्ण कार्य हम आपको बता रहे है।
चार गांव की पंचायत में लगाए 200 स्ट्रीट लाइट
खिरकिया जनपद क्षेत्र की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मांदला है। मांदला पंचायत के हिवाला, मातापुर, भिरंगी गांव है। आज चारो गांव में स्ट्रीट लाइट से गांव रोशन कर दिया गया। सड़क नाली सहित अन्य कार्य भी किए गए।
पैसे का लेन देन और पंचायत का कामकाज डिजिटल, घर बैठे टेक्स जमा कर सकते हो।
पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अपनी दुकान मकान जलकर या अन्य कोई टैक्स ऑनलाइन जमा करवा सकता है। अब उनको पंचायत जाने की आवश्यकता नहीं है। वही अगर कोई व्यक्ति डिजिटल लेन देन करना चाहता है तो यह सुविधा भी ग्राम पंचायत के द्वारा कर दी गई है इसके अलावा पंचायत का अपना एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ है। जिसपर भी कोई भी व्यक्ति अपनी बात रख सकता है। आज इन सभी। सुविधाओ के बाद ग्रामीण गरीब आदिवासी वर्ग के लोग खासकर महिला लाडली बहना सभी खुश है।
सीसीटीवी कैमरे गांव की सुरक्षा को लेकर लगाए 12 कैमरे।
शहर में बढ़ते अपराध गांव में लगातार हो रही चोरियों की वारदात के बाद गांव के सरपंच विनय मांझी ने पंचायत क्षेत्र के मुख्य चौराहों ,यात्री प्रतीक्षालय बस स्टेंड क्षेत्र सहित अन्य जगह 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।
सभी स्थानों की हर एक गतिविधि पंचायत में बैठे बैठे सरपंच सचिव देख सकते है। उनके इस उत्कृष्ट प्रयास की दुकानदार सहित ग्रामीणों ने भी सराहना की। आज महिला स्कूल की छात्र छात्राएं सभी सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहते है। इसके कारण असामाजिक तत्वों पर रोक लगी। और गांव की सुरक्षा के साथ पुलिस प्रशासन को भी सहयोग मिलेगा।
पेयजल के लिए वर्तमान ने 6 टैंकर, पूर्व में पटेलों के कब्जे से कुछ टैंकर मुक्त कराए। सभी चालू हालत में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क सेवा
चार गांव की इस ग्राम पंचायत मांदला में 6 टैंकर है। कुछ टैंकर खराब थे। तो कुछ टैंकर पटेलों के कब्जे में थे। गांव के हित में सभी को रिपेयर कर आज सभी टैंकर चालू कर दिए गए। ग्रामीणों के लिए टैंकर निशुल्क है। शादी विवाह धार्मिक कार्यक्रमों या आपातकालीन स्थिति में कोई भी ग्रामीण टैंकर ले सकता है।
नल जल योजना उस स्थान तक पहुंचाई। जहा लोग पलायन करते थे।
जल ही जीवन है। और जल के बिना इंसान रह नहीं सकता। गांव में हर घर नल जल योजना का पानी पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी पर्याप्त दोनों समय मिलता है। पहले पानी की बहुत समस्या रहती थी। लेकिन सरपंच विनय ने हर घर नलों के माध्यम से जल पहुंचा दिया। लगभग 2 हजार फिट पाइप जमीन में डालकर उन गली मोहल्लों तक पानी पहुंचाया। जहा पहले लोग जल संकट के कारण पलायन करते थे। आज सभी के घरों तक पीने का पानी पहुंच रहा हैं।
महिलाये बड़े बुजुर्गो में खुशी की लहर है।
लगभग 70 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई तो गांव में गौशाला, मुक्तिधाम खेल मैदान ,और एक पार्क बनाने की है योजना
गांव के सरपंच विनय मांझी कहते है कि मेरे ढाई साल में से दो साल खराब गए। मात्र 6 माह की मेहनत में मैने ये कार्य किए है।
विनय कहते है कि अच्छा सचिव नहीं मिला था। एक सचिव को हटाने के लिए दो साल संघर्ष किया।
अब ग्राम पंचायत का अच्छा सचिव और रोजगार सहायक सचिव है। सभी पंचों और ग्रामीणों का सहयोग मुझे मिला। उनका आशीर्वाद मिला।
उन्होंने कहा कि कई विवादित सड़को को भी सीसी सड़क बनवाकर ग्रामीणों को सौगात दी है। गांव को नशा मुक्त भी करना चाहता हूं। ताकि यहां की युवाओं भविष्य बच सके।
आगे अगर जिला प्रशासन गांव में सरकारी भूमि जो कि लगभग 70 एकड़ से ज्यादा है। ये अगर अतिक्रमण मुक्त हो गई।
तो युवाओं के लिए खेल मैदान बनाएंगे।सुंदर हरियाली से ओतप्रोत एक पार्क और गौशाला मुक्तिधाम बनाने की कार्य योजना है।
उन्होंने कहा कि में चाहता हु। आगामी ढाई साल में ये सारे कार्य पूर्ण हो जाए। ताकि मेरा सपना पूरा हो और ग्रामीणों की उम्मीद विश्वास भरोसे पर खरा उतर सकूं!!

