jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Harda: करणी सेना अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, हरदा में हुआ विरोध प्रदर्शन चक्काजाम, सीएम का पुतला फूंका !

हरदा : राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद देश के कई राज्यों में राजपूत समाज सहित अन्य समाज में आक्रोश है।
इस हत्याकांड के विरोध में आज हरदा में उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता प्रताप टाकीज चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने एकत्रिए हुए और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रताप टॉकीज परशुराम चौक पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। करणी सेना के इस प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया है। इसकी वजह से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत की मांग है कि हत्यारों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी हो।इसके साथ ही आरोपियों का इनकाउंटर हो, और राजस्थान के सीएम को भी आरोपी बनाया जाए।

- Install Android App -

ऐसा न होने की हरदा सहित करणी सेना ने देशभर में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।