jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda टिमरनी: रक्षाबंधन भुजरियां पर्व पर तीन मुस्लिम युवकों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने विवादित रील पोस्ट की, तीनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज

हरदा। टिमरनी। रक्षा बंधन भाई बहन का एक पवित्र रिश्ते का त्यौहार है। बहने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है। उसकी आरती उतारती है। और भाई भी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। लेकिन इस पवित्र त्यौहार पर भी असामाजिक तत्व की बुरी नजर लगी रहती है। ऐसे तथाकथित असामाजिक तत्व कई जगह माहौल खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते । ऐसा ही एक मामला हरदा जिले के टिमरनी में सामने आया है। टिमरनी थाने में बीते कल एक फरियादी युवक सूरज यदुवंशी की लिखित शिकायत पर तीन मुस्लिम युवकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने धमकाने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।

- Install Android App -

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार
आवेदक सूरज पिता बाबूलाल यदुवंशी उम्र 27 साल निवासी ग्राम बिच्छापुर व्दारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया । टिमरनी पुलिस ने शिकायत की गंभीरता से लेते हुए आरोपीगण युवक जुनैद शाह, राशिद शाह, तालीब शाह, तीनो निवासी बिच्छापुर के विरूध्द प्रथम दृष्टया अपराध धारा 298.505 (2), 294, 506,34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

टिमरनी पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट बताया की आरोपीगण जुनेद शाह, राशिद शाह, तालीब शाह तीनो निवासी बिच्छापुर के व्दारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से रील बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करना तथा समझाने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने तथा दुसरे समुदायो मे शत्रुता भडकाने के उद्देश्य से शब्द बोलने के सबंध मे कार्यवाही की गई है। आरोपीगण द्वारा वायरल रील मेंरक्षाबंधन के दिन राखी की जगह विवादित शब्द सुत्र बांधेगे।