jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

प्रतीका के सेमीफाइनल से पहले फिट होने की उम्मीद : हरमनप्रीत

इंदौर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले प्रतिका रावल के ठीक होने की संभावना है। प्रतीका को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वह साथी खिलाड़ियों का सहारा लेकर मैदान से बाहर गईं थीं। प्रतीक ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर वह नहीं खेल पाती है तो भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

- Install Android App -

बांग्लादेश के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद हरमनप्रीत ने कहा, प्रतीका पर मेडिकल टीम की नजर लगी हुई हैं और उम्मीद है कि वह शीघ्र ही ठीक हो जाएंगी। सेमीफाइनल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमने लीग मुकाबलों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है और सभी ने अपना योगदान दिया है जिसे हम आगे भी बनाये रखेंगे। साथ ही कहा कि बारिश से रद्द हुए मैच में भी उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

बांग्लदेश से मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस मैच में बांग्लादेश के 27 ओवर में 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में ही बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए थे। बारिश के कारण जब मैच रद्द किया गया तब स्मृति मंधाना 34 जबकि अमनजोत कौर 15 रन बनाकर खेल रहीं थी। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘इस मैच में हमने काफी संतुलित गेंदबाजी की थी। हम लगातार खेल का आनंद लेने की बात करते रहते हैं और आगे भी यही करना चाहते हैं।’’ भारतीय राधा की गेंदबाजी की भी प्रशंसा की और कहा कि अगले मैच के लिए हमें एक और विकल्प मिला है। वहीं अमनजोत ने भी वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।’’