jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में गोवा की ओर से तीन विकेट लिए

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी की है। मध्यम तेज गति के गेंदबाज अर्जुन ने कर्नाटक के खिलाफ एलीट बी ग्रुप में तीन विकेट लिए। अर्जुन ने 29 ओवर में 100 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज निकिन जोसे को केवल 3 रनों पर ही आउट कर दिया। अर्जुन ने इसके अलावा कृष्णन श्रीजीत और अभिनव मनोहर को भी आउट किया।अर्जुन के अलावा वासुकी कौशिक ने भी तीन विकेट लिए।

- Install Android App -

वहीं दूसरी ओर करुण नायर ने कर्नाटक की ओर से शतक लगाकार पारी को संभाला। हाल में ही भारतीय टीम से बाहर किये गये करुण ने 267 गेंद पर नाबाद 174 रन बनाये। उनकी इस बल्लेबाजी से कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए। करुण के अलावा वी विजयकुमार ने भी 31 रन बनाये। दोनो ने मिलकर कर्नाटक की टीम को एक बेहतर स्कोर तक पहुंचाया।