jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Hasin Jahan को दुष्कर्म व हत्‍या की धमकी, Ayodhya राम मंदिर भूमि पूजन की दी थी बधाई

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी Hasin Jahan को कुछ लोगों ने दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी है। गत 5 अगस्त को हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की बधाई दी थी। धमकियों के बाद अब हसीन जहां ने कोलकाता स्थित पुलिस मुख्यालय लाल बाजार में भी रविवार को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। हसीन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पांच अगस्त को जब अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ तो मैंने देश के समस्त हिंदू समाज को मुबारकबाद दी, क्योंकि हिंदू समाज भी हम मुस्लिम समाज के त्योहारों पर हमें बधाई देता है। लेकिन कुछ लोगों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर गालियां, जान से मारने और यहां तक की दुष्कर्म करने की धमकी भी दी है। हसीन ने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि प्रशासन को इस मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दें।

- Install Android App -

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था पोस्‍टर

हसीन जहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्टर शेयर किया, उस पर भगवान राम और राम मंदिर का फोटो बना हुआ है। उन्होंने कैप्शन में कई तरह के इमोजी का उपयोग किया है। उन्होंने लिखा, श्री राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी को मुबारकबाद और सब देशवासियों को मिलजुलकर भाईचारे के संकल्प के साथ देश को विश्व शक्ति बनाना है।