jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : मार्च माह में सभी अवकाश दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे हरदा : न्यायाधीशगण हेतु राज्य स्तरीय रेफरल संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगा एचपीवी वैक्सीन हरदा : सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को राहत दिलाने पीएम राहत योजना प्रारम्भ सिवनी मालवा : अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हजारीलाल गुर्जर अध्यक्ष बने  हरदा : नेहरू स्टेडियम, हरदा में 80,000 वर्गफीट की ऐतिहासिक आकृति बनी विश्व रिकॉर्ड में शामिल सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री शाह से की मु‍लाकात, निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा इंदौर में रंगपंचमी गैर से पहले प्रशासन ने दिया अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पुलिस रखेगी कड़ी नजर सम्मान नहीं मिलने पर नाराज हुईं कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा

सिवनी मालवा : अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हजारीलाल गुर्जर अध्यक्ष बने 

आनंद भार्गव सचिव चुने गये

153 मे से 144 अधिवक्ताओं ने मत डाले

केके यदुवंशी 

- Install Android App -

सिवनी मालवा। अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हुए अधिवक्ता संघ चुनाव मे कुल डले 144 मतो मे से हजारीलाल गुर्जर ने 87 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवशंकर गौर को 30 मतो से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर आदित्य असंगे 19 मतो से विजय रहे। सचिव पद पर आनंद भार्गव 24 मतो से तथा कोषाध्यक्ष पद पर कमल कौशल 2 मतो से विजयी हुए है। सह सचिव पद पर विकास रघुवंशी और ग्रंथपाल पद पर सुमित गहलोत निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे।

सम्पूर्ण चुनाव शान्ति पूर्ण तरीके से सोहार्द पूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ। चुनाव मे कोई भी मत निरस्त नही हुआ। चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी अजीत सिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिन्हो और विनय सिम्पी ने की। विजयी घोषित प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र जिला न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान ने प्रदान किये। उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यहां की बार मे सौहार्द पूर्ण चुनाव सम्पन्न हुआ है।

इसके लिए सभी अधिवक्ता बधाई के पात्र है। मे आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम मे न्यायाधीश अंजली अग्रवाल, न्यायाधीश सरोज डेहरिया एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।