jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

हृदय रोग परीक्षण शिविर संपन्न: 37 बच्चों की जॉच की 19 बच्चों में हृदय रोग संबंधी समस्याएं पाई गई।

हरदा / राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच. पी. सिंह ने बताया कि भोपाल से आए चिकित्सकों के दल द्वारा कुल 37 बच्चों की जॉच की गई, इन बच्चों में से 19 बच्चों में हृदय रोग संबंधी समस्याएं पाई गई। शिविर स्थल पर ही हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के एस्टीमेट तैयार किये गए।

- Install Android App -

इन सभी बच्चों की सर्जरी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क की जावेगी। शिविर में चार एैसे बच्चों की जॉच भी की गई जिनका जन्म कुछ घंटो पूर्व ही जिला चिकित्सालय हरदा में हुआ है। शिविर में बच्चों के पंजीयन, सामान्य जॉच के बाद इको जॉच की गई। पूर्व में जिन बच्चों के हार्ट का ऑपरेशन हुआ है, एैसे बच्चों की फॉलोअप जॉच भी शिविर में की गई। शिविर में चिन्हित किए गए 0 से 18 वर्ष आयु के बच्चों का आगामी माह में ऑपरेशन करवाया जावेगा ।

ये सभी ऑपरेशन मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के तहत निःशुल्क किये जावेंगे। भोपाल से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेन्द्र नीखरा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान सामान्य देखभाल से इस जन्मजात रोग की समस्या से बचा जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान आवश्यक जॉच अवश्य करवाना चाहिए एवं चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए। संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा की। शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू वर्मा, डॉ. पीएन छलौत्रे, डॉ. फजल खान, डॉ आशुतोष करोड़े, नीरज मालवीय, विकास राजपूत ने बच्चों की आवश्यक जॉच, परामर्श में सहयोग प्रदान किया। भोपाल से आई टीम में तरूण प्रजापति, आयुषी वर्मा, योगेन्द्र शर्मा, महेश दुबे थे।