jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Heavy Rain Alert : अगले 24 घंटो में जानिए.. किन राज्यो में तूफान के साथ भारी बारिश का ”रेड अलर्ट”

मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम निमाड़ समेत कई राज्यों में भारी होने की संभावना है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। देश के कुछ इलाकों में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। वहीं कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का ताडव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने रविवार के मौसम के लिए पुर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार गुजरात मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी होने की संभावना है।

- Install Android App -

देश की राजधानी दिल्ली – बीते कई दिनों से मध्यम से हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद राजधानी का मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली और आस पास के क्षेत्रो में अगले तीन दिनों के लिए मध्यम से हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मप्र, गुजरात, राजस्थान सहित इन राज्यो  होगी… भारी बारिश अलर्ट
मानसून की पुनः सक्रियता ने पिछले तीन दिनो से जारी बारिश ने कहर मचा दिया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे की भविष्यवाणी करते हुए गुजरात राजस्थान को भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। मौसम विभाग ने गुजरात और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य में अगले 24 घंटों में अत्यधिक से भारी बारिश होनी की संभावना है। इस दौरान लोगों को जलभराव और स्थानीय बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।लोगो को घरो में रहने की हिदायत दी है। वहीं उप्र में अगले 3 दिन में तेज बारिश की चेतावनी दी है पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुंदेलखंड क्षेत्र और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। इसके साथ पूर्वांचल में भी बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट –  मौसम विभाग के अनुसार आज ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, जम्मू.कश्मीर, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारतए, मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है।
हरदा का केसा रहेगा मौसम