jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर: 10 की मौत, 11,800 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

महाराष्ट्र। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भीषण बारिश ने तबाही मचा दी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 11,800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला गया है। सबसे ज्यादा नुकसान नासिक जिले में हुआ, जहां 4 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 3 मकान गिरने की वजह से थे। धाराशिव और अहिल्यानगर में दो-दो और जालना व यवतमाल में एक-एक व्यक्ति की बारिश से मौत हुई। मराठवाड़ा क्षेत्र में गोदावरी नदी के जायकवाड़ी बांध का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया, जिसके कारण बांध के सभी गेट खोलने पड़े।

परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के संबंधित जिलों के कलेक्टरों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव के निर्देश दिए। मराठवाड़ा के कई जिलों में भारी बारिश जारी है, जिसमें बीड, नांदेड़, परभणी, लातूर और धाराशिव शामिल हैं। नासिक जिले के हरसूल क्षेत्र में तो अब तक 196 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।

मुंबई और आसपास के इलाकों में भी भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। न्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच कुछ इलाकों में 50 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। ठाणे और पालघर जिलों में भी भारी बरसात बनी हुई है।

दिल्ली में उमस का कहर जारी, 38 डिग्री पर चढ़ा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर के अंत के बावजूद उमस भरी गर्मी लगातार बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जो पिछले वर्षों के मुकाबले इस समय के लिए काफी अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में मानसून के बाद प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है, जिसके चलते सरकार ने लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। रविवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 139 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी के आस-पास बनी मौसमी प्रणाली के कारण मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इंदौर संभाग में सोमवार और मंगलवार को विशेषकर बड़वानी, आलीराजपुर, धार और झाबुआ जिलों में तेज वर्षा हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

बिहार मे 7 जिले में अलर्ट

बिहार के सात जिलों में भी मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में पटना समेत कई हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई, जिसमें पटना के अथमलगोला में 72.2 मिमी सबसे ज्यादा बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र और विदर्भ के आस-पास बने गहरे कम दबाव के कारण मध्य भारत के कई हिस्सों में अभी कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

स्वच्छता और सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

बारिश और बाढ़ जैसी आपदाओं के बीच स्थानीय प्रशासन सतर्क होकर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दे रहा है। नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं।