jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हीरो पैसनप्लस की 26,249 यूनिट्स की बिक्री

नई दिल्ली। जून 2025 में हीरो पैसनप्लस बाइक की बिक्री ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 26,249 यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया, जो कि जून 2024 में बिके 13,100 यूनिट्स के मुकाबले 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त है। पैसनप्लस का ड्रम ब्रेक ओबीडी2बी वैरिएंट 82,451 रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, और दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 95,000 रुपये तक जाती है। इसमें 97.2 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड ओबीडी2बी इंजन है, जो 7.91 बीएचपी की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। 11 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह फुल टैंक में लगभग 750 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

- Install Android App -

पैसनप्लस में आई3एस टेक्नोलॉजी, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे रोजमर्रा के लिए उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें फ्रंट और रियर दोनों में 130 एमएम के ड्रम ब्रेक्स हैं, जो इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आते हैं और सुरक्षित राइड का भरोसा देते हैं। बाइक की बिक्री की इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह इसका शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और आई3एस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं, जो इसे दैनिक इस्तेमाल के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं।