jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के तिरला बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

- Install Android App -

घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही हैं। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक, लगभग 40 से 45 मजदूर सवार बताए जा रहे हैं। वाहन पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

इस भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। दुखद बात यह है कि मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।