हरदा जिले का बहुत ही पुराना और पारंपरिक खेल राजस्थानी गैर का आयोजन किया जा रहा है आयोजक विजय जेवल्या ने बताया कि हमारे हरदा जिले का बहुत ही पुराना और पारंपरिक खेल खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन हमारे पारंपरिक धरोहर के रूप में उसे आगे बढ़ाते हुए इस आयोजन को जिले में पुनः इसकी शुरुआत की जा रही है
पहले हर गांव में राजस्थानी गैर की टीम हुआ करती थी और एक मंडल में लगभग 50 लोगों की टीम रहती है और वह धीरे-धीरे कम हो गई है लेकिन खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव के माध्यम से इस खेल को पुनः आयोजित किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक रहते हैं और यह प्रतियोगिता रात भर चलती है
गैर महोत्सव पहले शनिवार 2 मई 2026 को सायं 7बजे से जेवल्या परिसर फोर लाइन ऐन एच छीपानेर बायपास के पास हरदा में रखा गया था जिसमें स्थान ओर तारीख में बदलाव किया गया है यह प्रतियोगिता अब 12 मई मंगलवार नेहरू स्टेडियम हरदा में मां नर्मदा के वरद पुत्र मध्य प्रदेश के गौरव हरदा जिले
की शान माननीय पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल जी पटेल के मार्गदर्शन में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव के रूप में आयोजित होगी आयोजक विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51111 रुपए श्री संदीप जी पटेल जिला अध्यक्ष ओलंपिक संघ हरदा द्वारा दिया जाएगा ,
दूसरा इनाम 31111 रुपए राहुल पुनिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा एवं रवि मातवा हंडिया मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दिया जाएगा, तृतीय इनाम 21111 रूपये मुकेश पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष हंडिया एवं राहुल पटेल जेवल्या सागर कंस्ट्रक्शन द्वारा दिया जाएगा, चतुर्थ इनाम 11111 ललित पटेल जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 2 द्वारा दिया जाएगा
और विशेष पुरस्कार कन्हैया पटेल सोनखेड़ी द्वारा सभी को 1111 रुपए की राशि दी जाएगी प्रतियोगिता में एंट्री फीस ₹1100 रखी गई है प्रतियोगिता में विशेष अतिथि पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ,पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया,
जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे आयोजन समिति ने सभी मंडलों को आमंत्रित किया है जिसमें आसपास के जिलों से भी मंडल हिस्सा लेंगे और समस्त खेल प्रेमी इस प्रतियोगिता में सादर आमंत्रित है

