jhankar
ब्रेकिंग
जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कॉलेज चलो अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ : उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, विद्यार्थियों क... मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस

अब तक 05 हज़ार से अधिक नागरिकों ने दर्ज की अपनी जानकारी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम जनगणना 2027 के तहत नागरिक को स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए 30 अप्रैल को आखिरी दिन है। इसके लिए शासन द्वारा एक सरल और चरणबद्ध ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं निवास संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।

नर्मदापुरम जिले में अब तक 5040 लोगों द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को पूर्ण कर अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त की गई है। उक्त पहचान संख्या को आगामी 1 मई से प्रारंभ होने वाले घर घर सर्वे के दौरान प्रगणकों को उपलब्ध करवाया जाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

ऐसी होगी प्रक्रिया

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, नागरिकों को सबसे पहले निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा। इसके पश्चात परिवार के मुखिया के नाम, मोबाइल नंबर एवं आवश्यक जानकारी के साथ परिवार का पंजीकरण किया जाएगा।

- Install Android App -

अगले चरण में नागरिकों को अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। इसके बाद स्थान संबंधी जानकारी जैसे जिला, पिन कोड एवं स्थानीय क्षेत्र का विवरण भरना होगा। साथ ही मानचित्र (मैप) पर अपने निवास स्थान को चिन्हित कर उसकी पुष्टि करना अनिवार्य रहेगा।

स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को निर्धारित प्रश्नावली को सावधानीपूर्वक भरना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद पूर्वावलोकन (Preview) के माध्यम से डेटा की समीक्षा कर अंतिम प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्रदान की जाएगी,

जो एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होगी। अंतिम चरण में, जब जनगणना प्रगणक (Enumerator) क्षेत्र भ्रमण पर आएंगे, तब नागरिकों को अपनी SE ID प्रस्तुत करनी होगी। इसके आधार पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

स्वगणना के लिए पूछे जाने वाले 33 प्रश्न

भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर), जनगणना मकान नंबर, जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान के उपयोग, जनगणना मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या,

परिवार के मुख्यिा का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य से संबंधित है, मकान के स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार,

गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोईघर और एलपीजी पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप / कंप्यूटर, टेलीफोन / मोबाइल फोन स्मार्ट फोन, साइकिल / स्कूटर मोटरसाइकिल मोपेड, कार / जीप / वैन, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)।