jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन

हरदा : शासकीय सेवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार)” वर्ष 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

- Install Android App -

यह पुरस्कार 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के समस्त शासकीय सेवक, जिनमें राज्य शासन के विभाग, विभागाध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ निगम, मंडल, बोर्ड तथा संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, इसके लिए पात्र होंगे।

पुरस्कार के अंतर्गत नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य एवं पोषण, अधोसंरचना, सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण तथा रोजगार एवं आर्थिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए नवाचारों को शामिल किया जाएगा।इस वर्ष कुल 15 पुरस्कार दिये जाएंगे।

प्रत्येक चयनित को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। एक ही कार्यक्षेत्र में एक से अधिक पात्र पाए जाने पर पुरस्कार राशि उनमें समान रूप से वितरित की जाएगी। पुरस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है।