jhankar
ब्रेकिंग
जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कॉलेज चलो अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ : उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, विद्यार्थियों क... मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेंशन हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 33 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 200.71 करोड़ रूपये की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया।

इस अवसर पर हरदा के कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 38249 हितग्राहियों के खाते में 2.29 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 687, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 13622, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 4171,

कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 390, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता के तहत 887, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 17, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11886, मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता के तहत 713, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतःवासियों को पेंशन योजना के तहत 12,

सामाजिक सुरक्षा निःशक्तजन पेंशन योजना के तहत 4527, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 181 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1156 हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की।