jhankar
ब्रेकिंग
अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा

हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल, 10 वर्षीय बच्ची भी साथ थी!

हंडिया। शाम का वक्त, घर लौटता एक परिवार… और अचानक ऐसा हादसा जिसने सब कुछ बदल दिया।

ग्राम समसाबाद निवासी रामभरोस केवट (55) अपनी पत्नी कला बाई (48) और 10 वर्षीय नातिन के साथ गौला में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मालपोन रोड पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अरुण प्रजापति (निवासी हंडिया) हंडिया से मालपोन की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में सबसे ज्यादा गंभीर हालत रामभरोस केवट की बताई जा रही है—

सिर, नाक और पैर से खून बहता रहा, शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे बोलने की स्थिति में नहीं थे।

उनकी पत्नी कला बाई को भी हाथ-पैर में चोटें आई हैं। वहीं मासूम बच्ची इस भयावह हादसे की गवाह बनी।

- Install Android App -

आशीष केवट, दीपक केवट और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ। हादसे के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल रहा।

ग्रामीणों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए घायलों को संभाला और डायल 112 को सूचना देकर मदद बुलवाई। तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय हरदा ले जाया गया।

शराब के नशे का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

सवाल खड़ा करता हादसा

क्षेत्र में लगातार बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।