jhankar
ब्रेकिंग
जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को

किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार उपार्जन कार्य के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि को 9 मई से बढ़ाकर अब 23 मई कर दिया गया है। इस निर्णय से किसानों को पर्याप्त समय मिल सकेगा, जिससे वे बिना किसी जल्दबाजी के अपनी उपज के विक्रय हेतु स्लॉट बुक कर सकेंगे।

- Install Android App -

शासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि उपार्जन केंद्रों पर आवश्यकतानुसार तौल कांटों (वेट मशीन) की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि तौल प्रक्रिया में तेजी आए और किसानों को प्रतीक्षा न करनी पड़े।

इसके साथ ही, स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के लिए नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के माध्यम से तकनीकी क्षमता में भी वृद्धि की गई है। इससे स्लॉट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा।