हरदा : जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर 1 मई से 30 जून के मध्य ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि शिविर के आयोजन की रूपरेखा,
अवधि, तिथि, समय, स्थान, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श हेतु बैठक 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी।

