jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news हरदा: बाइक सवार व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला, गंभीर हालत में भोपाल रेफ... सिराली में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा!आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 प्रकरण दर्ज, 69 लीटर कच्च... थाने में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा अधिकारी रहे नदारद, नोटिस ... पत्नी की फर्म से कनेक्शन और विभागीय शिकायतें बनीं मुसीबत? हरदा में कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित 11 से 14 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 8 प्रकरण दर्ज खुशियों की दास्ताँ : 24 घंटे में बना यूडीआईडी कार्ड, घर पहुँचकर दी व्हील चेयर चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी... टिमरनी एवं रहटगांव में माटी गणेश निर्माण का प्रशिक्षण आयोजित सोयाबीन फसल की स्थिति अच्छी, कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

धार में हथियारों की अवैध फैक्ट्रियों पर छापा, 2 गिरफ्तार

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में अवैध हथियारों के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मनावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों पर एक साथ छापा मारा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में की गई। मनावर थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाकानेर के सिकलीगर मोहल्ले में दबिश दी, जहां दो अलग-अलग घरों में देशी कट्टे और हथियार बनाने की सामग्री बरामद हुई।

- Install Android App -

घर के अंदर बनाया जा रहे थे अवैध हथियार

पहली कार्रवाई में आरोपी जगतसिंह उर्फ जग्गा भाटिया (उम्र 35 वर्ष) के घर से पुलिस ने तैयार देशी कट्टे, एक अधबना कट्टा और कट्टा बनाने के औजार जब्त किया है। जिनमें भट्टी पंखा, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़ी, पाइप, बैरल, फार्मा शीट, ग्राइंडर के पत्ते और अन्य सामग्री शामिल हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई में आरोपी आजादसिंह भाटिया (उम्र 19 वर्ष) के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक अधबनी पिस्टल, तीन अधबनी मैग्जीन के टुकड़े, चार पिस्टल फर्मे, एक अधबनी बैरल और कई औजार जब्त किए हैं।