jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

रीवा: मेढुलियन मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को किया खंडित

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में मनगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत 200 साल पुराने मेढुलियन मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। देवी दुर्गा, भगवान हनुमान, भगवान गणेश समेत कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। रविवार को जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें मूर्तियां टूटी और इधर-उधर पड़ी मिलीं। मंदिर के पास इकट्ठा होकर लोगों ने विरोध जताया।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मनगवां थाना क्षेत्र में स्थित मेढुलियन मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ कर दी। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर के पास टूटी-फूटी और खंडित अवस्था में देवी-देवताओं की मूर्तियां मिलीं। ये मंदिर गांव के कई परिवारों के लिए कुलदेवी का स्थान है। यहां लोग हर दिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। ये खबर गांव में फैलते ही तनाव का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया। लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस को इस प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

- Install Android App -

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं- VHP
विश्व हिंदु परिषद (VHP) के कार्यकर्ता बालकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि ये एक निंदनीय काम है। ये पूरे हिंदू समाज को भड़काने का काम है। हम आरोपियों पुलिस से जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार एक साल में मूर्तियों को खंडित करने की ये पांचवीं घटना है। लगातार इन घटनाओं की वजह से लोगों में गुस्सा और असुरक्षा का माहौल है।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की
मामले की जानकारी मिलते ही मनगवां पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इस बारे में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। ग्रामीणों को समझाइश दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खांगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।