jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

इंदौर में नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 21 मकानों पर बुलडोजर

इंदौर। नगर निगम ने गुरुवार को रावजी बाजार में नाले पर बने 21 अवैध मकानों को ध्वस्त कर एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की मौजूदगी में 3 जेसीबी मशीनों ने पूरे निर्माण को तोड़ दिया। यह कार्रवाई नगर निगम की ओर से अब तक की सबसे सख्त मानी जा रही है। अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद आयुक्त ने खुद कार्रवाई का आदेश दिया था।

पूर्व चेतावनियों के बावजूद कार्रवाई

- Install Android App -

नगर निगम अधिकारियों ने पहले भी कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लगभग एक महीने पहले आयुक्त क्षितिज सिंघल और अन्य अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर नाले पर बने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके स्थानीय लोग अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतते रहे, जिसके बाद गुरुवार को बुलडोजर से कार्रवाई की गई।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

नगर निगम की टीम जब मौके पर पहुंची, तो स्थानीय लोग जेसीबी देखकर इकट्ठा हो गए और समय मांगकर खुद अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। लेकिन अधिकारियों ने ऐसा समय देने से मना कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि सभी को पर्याप्त समय पहले ही दिया जा चुका था, बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया।