jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को घसीटते पहुंची युवती

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे कंट्रोल रूम ले आई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद पुलिसकर्मी और आम लोग हैरान रह गए। युवती युवक को धक्का देते हुए सीधे एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के केबिन तक पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Install Android App -

युवती का आरोप है कि वह युवक के साथ पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है। युवती के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से दूसरी लड़की के संपर्क में है और उसी के कारण वह उसे नजरअंदाज कर रहा है। कंट्रोल रूम में युवती ने जोर-जोर से अपनी पीड़ा व्यक्त की और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना था कि लंबे समय के रिश्ते के बावजूद अब उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। युवती ने प्रेमी के भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि युवक का भाई पेशे से वकील है और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। युवती का दावा है कि प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का हवाला देकर उसे डराया जा रहा है। इसी वजह से वह अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग कर रही है।