सिराली: कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन के निर्देशानुसार खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन पर कसा शिकंजा
जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। इसी क्रम में 7 जनवरी को रात्रि 1 बजे तहसील सिराली के ग्राम खुदिया पिपलिया में नदी से रेत-बजरी चोरी की शिकायत प्राप्त हुई।
खनिज प्रभारी निरीक्षक मनीषा तावड़े ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ मौके पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान 1 जेसीबी और ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध उत्खनन करते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना सिराली की सुपुर्दगी में दिया है। अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

