jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

IND vs PAK : Shreyas Iyer को अपने कमबैक मुकाबले में लगा बड़ा झटका, Haris Rauf की गेंद पर टूटा बल्ला

IND vs PAK : एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस अय्यर का बल्ला टूट गया है। एशिया कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हैं। आज का यह मैच पल्लेकेले स्टेडियम, श्रीलंका में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआती 4 विकेट मात्र 66 के स्कोर पर गंवा दिए हैं। आइए जानते हैं श्रेयस अय्यर का बल्ला कैसे टूटा।

अय्यर का हुआ नुकसान

- Install Android App -

भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक लंबे समय से चोट की वजह से टीम से बाहर थे। जिसके बाद आज उन्होंने वापसी की है। दरअसल, श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान टीम के घातक तेज गेंदबाज हारिस रउफ की गेंद पर कवर की तरफ चौका लगाया लेकिन उनका बल्ला टूट गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अपने बैट को बदलना पड़ा।

वह बैट बदलने के बाद ज्यादा समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सके और मात्र 14 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान उनका विकेट हारिस रउफ ने ही चटकाया।