jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

दूसरा टेस्ट : यशस्वी के शतक से भारत ने बनाये दो विकेट पर 318 रन

नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक से भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 318 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय यशस्वी नाबाद 173 व कप्तान शुभमन गिल 20 रनों पर खेल रहे थे। आउट होने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन 87 और केएल राहुल 38 रन रहे। सुदर्शन केवल 13 रनों से अपना शतक पूरा नहीं कर पाये। वह 165 गेंद पर 87 रन बनाकर आउट हुए। आज सुबह भारतीय कप्तान शुभमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुआ। मैच में भारतीय बल्लेबाज छाये रहे। यशस्वी ने इस मैच में अपने करियर का सातवों शतक लगा दिया और अब वह दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। अब देखना हो कि वह दूसरे दिन दोहरा शतक लगा पाते हैं या नहीं। राहुल के आउट होने के बाद सुदर्शन के साथ मिलकर यशस्वी ने जबरदस्त बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई अवसर नहीं दिया। सुदर्शन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की पर वह जोमेल वारिकन की गेंद पर आउट हेा गये। वारिकन ने ही इससे पहले राहुल को भी अपना शिकार बनाया था। सुदर्शन के आउट होने के बाद शुभमन और यशस्वी ने भारतीय टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। मेहमान टीम की ओर से जायडन सील्स ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। शुरुआती घंटे में अच्छी गेंदबाज़ी करने के साथ ही वेस्टइंडीज़ ने अंतिम सत्र में भी आक्रामक गेंदबाजी कर विकेट लेने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुई। आज युशस्वी और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए 193 रन की अच्छी साझेदारी निभाई। यशस्वी ने सातवां शतक लगाने के साथ ही अपने 3000 रन भी पूरे किये।