jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

ट्रंप के तलवे चाटने के बाद भी पाकिस्तान को अमराम मिसाइल नहीं देगा अमेरिका

वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खिदमद में कोई कमी नहीं छोड़ी। जितने तलवे चाट सकते थे चाटे अंतत: नतीजा ये हुआ कि अमेरिका ने पाकिस्तान को अमराम मिसाइल देने से साफ मना कर दिया। ये पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया। अमेरिकी दूतावास ने उन मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका पाकिस्तान को एडवांस एयर-टू-एयर मिसाइल्स (अमराम) बेचने जा रहा है। दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि यह जानकारी गलत व्याख्या पर आधारित है और पाकिस्तान को किसी प्रकार की नई या उन्नत मिसाइल प्रणाली नहीं दी जा रही है।

- Install Android App -

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 30 सितंबर 2025 को अमेरिकी ‘डिपार्टमेंट ऑफ वार’ (जो मिलिट्री कॉन्ट्रैक्ट की सार्वजनिक सूची जारी करता है) ने कई कॉन्ट्रैक्ट्स की जानकारी साझा की थी। उसी सूची में पाकिस्तान से जुड़ा एक विदेशी मिलिट्री बिक्री कॉन्ट्रैक्ट संशोधन भी शामिल था, लेकिन उसका उद्देश्य केवल रखरखाव और स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति था। दूतावास ने स्पष्ट शब्दों में कहा है- ‘यह कॉन्ट्रैक्ट किसी नई मिसाइल डिलीवरी या पाकिस्तान की मौजूदा हवाई युद्ध क्षमता को अपग्रेड करने से जुड़ा नहीं है। सस्टेनमेंट का मतलब केवल मौजूदा सिस्टम के सपोर्ट से है, अपग्रेड से नहीं।’ पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहबाज और मुनीर अमेरिका तक गए और उन्होंने रेयर अर्थ मिनरल का खजाना भी सौंप दिया। लेकिन इसके बावजूद अब अमेरिका ने भारत को झटका दिया है।