jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

भारतीय क्रिकेट टीम अब सितंबर से एशिया कप के साथ ही मैदान में उतरेगी

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा सीरीज में 2-2 की बराबरी के साथ समाप्त हो गया है। अब भारतीय टीम को अगले एक महीने से ज्यादा समय तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है। भारतीय टीम को अब अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश जाना था पर ये दौरा रद्द को गया है। ऐसे में अब टीम इंडिया सीधे सितंबर में टी20 एशिया कप 2025 में उतरेगी।

- Install Android App -

भारतीय टीम 10 सितंबर को भारतीय टीम दुबई के मैदान पर यूएई की टीम से खेलेगी। वहीं टूर्नामेंट में भारतीय टीम का दूसरा मैच पाकिस्तान से है, जो रविवार 14 सितंबर को खेला जाएगा और फिर शुक्रवार 19 सितंबर को भारतीय टीम ओमान से भिड़ेगी। इसके बाद सुपर 4 के मैच होंगे। इसके बाद भारतीय टीम को अपनी ही धरती पर टेस्ट सीरीज जिसमें घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज है।

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी और फिर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, जहां 3 एकदिवसीय और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारतीय टीम खेलेगी। अक्तूबर और नवंबर के महीने में इस सीरीज का आयोजन होगा। वहीं, घर पर नवंबर में दक्षिण अफ्रीका की टीम से भारत को खेलना है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट, 3 वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे, जो नवंबर से दिसंबर तक आयोजित होंगे। नए साल में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसमें पांच टी20 और 3 एकदिवसीय मैच का कार्यक्रम हैं।