jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

सिराज सेना देशों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाजों में शामिल

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अब दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (सेना) देशों में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाजों में शामिल हो गये हैं। सिराज ने ये उपलब्धि इंग्लैंड में अंतिम टेस्ट में पांच विकेट लेने के साथ ही अपने नाम की है। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर, इमरान खान और वकार यूनुस का रिकार्ड तोड़ दिया। तीनों ने सेने देशों में टेस्ट मैचों में जीत में तीन-तीन बार पांच विकेट हॉल लिए थे।

- Install Android App -

अब तक सिराज ने सेना देशों में टेस्ट जीत के दौरान चार बार पांच विकेट लिए हैं। इससे पहले इस सूची में भारत के ही जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के वसीम अकरम सबसे आगे थे, जिन्होंने पांच-पांच बार यह उपलब्धि हासिल की थी। बुमराह और अकरम दोनों ही इस मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। ओवल टेस्ट में सिराज ने कुल 9 विकेट अपने नाम किए, जिसमें दूसरी पारी का शानदार पांच विकेट हॉल भी शामिल था। उनके शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को 6 रनों से हराया और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। इस मैच में सिराज को उनके ऑलराउंड गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी मिला।