jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

रश्मि देसाई ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा

मुंबई। टेलीविजन और भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपने अभिनय करियर में कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने टीवी सीरियल्स, रियलिटी शोज़ और क्षेत्रीय फिल्मों में काम कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपने बेबाक अंदाज़ और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए भी रश्मि जानी जाती हैं। हालांकि, चमकदार दिखने वाली इस इंडस्ट्री के पीछे की सच्चाई भी उन्होंने कभी नहीं छिपाई। एक इंटरव्यू में रश्मि ने कास्टिंग काउच जैसी भयावह घटना का ज़िक्र किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि 16 साल की उम्र में उन्हें ऑडिशन के बहाने बुलाकर शोषण की कोशिश की गई थी।

- Install Android App -

रश्मि ने साल 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक ऑडिशन देने गई थीं, जहां उनके अलावा कोई और मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया, “मैं सिर्फ 16 साल की थी और उस व्यक्ति ने मुझे बेहोश करने की कोशिश की। मैं बहुत असहज हो गई थी और किसी तरह वहां से बाहर निकलने में सफल रही। कुछ घंटों बाद मैंने अपनी मां को पूरी घटना बताई।” अगले ही दिन रश्मि अपनी मां के साथ उस व्यक्ति से मिलने गईं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने आरोपी को थप्पड़ मारा ताकि उसे सबक सिखाया जा सके। रश्मि ने कहा, “कास्टिंग काउच एक सच्चाई है, लेकिन हर इंडस्ट्री अच्छे और बुरे लोगों से बनी होती है। मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मुझे बाद में अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला।”